Showing posts with label मेरी कविता 13 अक्तूबर 2008. Show all posts
Showing posts with label मेरी कविता 13 अक्तूबर 2008. Show all posts

Thursday, November 13, 2008

एक चेहरा : कुछ तस्वीरें

अपरिचित

वह
वहां मिला
जहाँ मिलती है गली
सड़क से
अपने स्वाभाविक संकोच के साथ
अपरिचित
अभाव में
किसी विकल्प के ............

तुम
वहाँ मिले
जहाँ मिलती है गली
सड़क से
अपने स्वाभाविक संकोच के साथ
अभाव में
किसी विकल्प के .........

मैं
वहाँ मिला
जहाँ मिलती है गली
सड़क से
अपने स्वाभाविक संकोच के साथ
अभाव में
किसी विकल्प के ........

हम
वहाँ मिले
जहाँ मिलती है गली
सड़क से
अपने स्वाभाविक संकोच के साथ
अभाव में
किसी संकल्प के .......

अपरिचित हैं फिलहाल।